संवाददाता पवन कुमार साहू
दल्लीराजहरा । लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा सहित अंचल में आज 02 सितंबर बुधवार को हलषष्ठी, हरछठ,कमरछठ का पर्व सनातनी महिलाओं ने अपनी संतान की दीर्घायु के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने भाद्रपद मास,कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि को हलषष्ठी मैय्या व्रत का उपवास रखकर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश सहित भगवान कृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता हलधर बलराम बलभद्र की पूजा अर्चना कर अपनी संतान की दीर्घायु की कामना की।
इसी क्रम में जैन मंदिर वार्ड क्र.22 स्थित बीएसपी सेंट्रल टाउनशिप स्ट्रीट नं.10, दल्लीराजहरा में श्रद्धालु महिलाओं ने हलषष्ठी मैय्या बलराम/बलभद्र जी की जयंती पर सगरी में जल भरकर भगवान शिव, पार्वती व गणेश की वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना,आरती कर हलषष्ठी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें ममता शर्मा,राधा मिश्रा, ममता मानकर, वीणा निषाद, पूर्णिमा राठौर,लता कुलदीप,प्रियंका नायक, डॉ.आकांक्षा राठौर, प्रियंका गुप्ता, प्रभादेवी राठौर,शांति साहू, निर्मला निषाद,उमा ढोले,तरुण साहू शामिल है।

