खरगोन पुलिस ने महिला के गले से चैन झपटने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

खरगोन जिले से न्यूज़ रिपोर्टर अजीज सूफी  

  *पुलिस ने किया 03 आरोपी को गिरफ्तार जिसमें से एक नाबालिग*

*02 आरोपियों ने नाम पता पूछने के बहाने खिची थी  महिला के गले से चैन तीसरे ने थी खरीदी*

*आरोपियों के कब्जे से महिला के गले से खिची चैन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल जप्त* 

*महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम*

*लगभग 150 सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल कर पुलिस ने की आरोपियों की पहचान* 

*लूटी गई सोने की चैन व पांचाली की कीमत लगभग 80,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- रुपये की जप्त*


पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पर  महिला के गले से चैन छीनने वाले 02 आरोपियों एवं छीनी गई चैन को खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।


*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 22.08.26 को फरियादी निवासी ग्राम पनवा उम्र 45 वर्ष ने चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, आज दोपहर को दो व्यक्ति मोटर साइकल से घर के सामने आए जिसमे से एक लड़का मोटर साइकल पर बैठा था दूसरा लड़का मेरे पास आया और किसी अन्य व्यक्ति का नाम पता पूछने के बहाने से मेरे गले पहनी सोने की चैन व पांचाली छीनकर भाग गये है । फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना बलकवाड़ा पर अपराध क्रमांक 253/26 धारा-304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


झपटमारी/लुट कि घटना को संज्ञान में लेते हुए एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक श्री सागर चौहान व चौकी प्रभारी खलटाका उनि श्री मिथुन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की गठन कर पुलिस टीम को माल – मुल्जिम की पतारसी के लिये पुलिस के सूचना तंत्र व मुखबीरो को सक्रीय अज्ञात आरोपीय की पतारसी हेतु लगाया गया एवं घटना स्थल के व घटना स्थल पर आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों व आसपास के फुटेज चैक किये गए । जिसमे पुलिस टीम ने प्राप्त फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हीत किया गया व उनकी तलाश की गई ।


परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त घटना को कारित करने वाले ग्राम चैनपुरा ठीकरी जिला बड़वानी के रहने वाले है । प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया जिसमें पुलिस टीम के द्वारा घटना में शामिल आरोपी मोहित पिता शिवनारायण कुमावत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुरा ठीकरी जिला बड़वानी एवं 01 विधिविरुद्ध बालक उम्र 15 वर्ष को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उक्त झपटमारी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया । 


पुलिस टीम के द्वारा झपटी गई चैन व पांचाली के बारे में पूछने पर उन्होंने अंजड़ के रहने वाले चंद्रशेखर को बेचना बताया । पुलिस टीम के द्वारा प्रकरण में चंद्रशेखर पिता त्रिलोक चंद्र कुमावत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अंजड़ जिला बड़वानी को भी गिरफ्तार कर महिला के गले से खिची चैन व पांचाली कीमती लगभग 80,000/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।


_*जप्तशुदा मशरुका*_

1. चैन व पांचाली कीमती लगभग 80,000/- रुपये

2. घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 50,000/- रुपये


*गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम* 

1. मोहित पिता शिवनारायण कुमावत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चैनपुरा ठीकरी जिला बड़वानी

2. चंद्रशेखर पिता त्रिलोक चंद्र कुमावत उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम अंजड़ जिला बड़वानी

3. 01 विधिविरुद्ध बालक उम्र 15 वर्ष


*पुलिस टीम*

उक्त की गई कार्यवाही एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाड़ा निरीक्षक श्री सागर चौहान व चौकी प्रभारी खलटाका उनि श्री मिथुन चौहान के नेतृत्व में उनि पप्पू मौर्य, सउनि अशोक नैयर, सउनि आशीष सोमवंशी, प्रआर. अखिलेश भूरिया, आर. महेंद्र ठाकुर, आर. जीतेन्द्र बघेल, आर. रविशंकर तिवारी, आर.साहिल सेन, आर. राकेश चौहान एवं सायबर सेल से प्रभारी उनि दीपक तलवारे, आर सचिन चौधरी, आर मगन अलावा, आर अभिलाष डोंगरे एवं आर शिवा अहिरवार व थाना बलकवाड़ा व चौकी खलटाका के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read