गड़चिरोली में फिर कथित नक्सली हलचल! कुंडुम के जंगल में बैनर-पर्चे मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

 तहसील रिपोर्टर   प्रणित पेदापल्लीवर  

एटापल्ली, गड़चिरोली: महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील अंतर्गत पिपली बुर्गी उप पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडुम गांव के समीप जंगल में रविवार को कथित नक्सली बैनर और पर्चे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को घेर लिया तथा व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।




बरामद पर्चों में स्वयं को माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी का बताया गया है। इनमें स्थानीय ग्रामीणों से खनन और औद्योगिक परियोजनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की गई है। पर्चों में ओम साईराम, नेचुरल रिसोर्सेज, सनफ्लैग, जेएसडब्ल्यू और यूनिवर्सल समेत कई परियोजनाओं का विरोध करते हुए उनके कार्य तत्काल बंद करने की मांग की गई है। साथ ही प्रस्तावित ड्रोन सर्वेक्षण का भी विरोध दर्ज कराया गया है। 


पर्चों में "जल, जंगल और जमीन" की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कंपनियों का समर्थन करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। 


लगातार नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सामने आई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने बैनर और पर्चे जब्त कर जांच शुरू कर दी है, जबकि जंगल में तलाशी अभियान तेज करधी है   


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read