संबलपुर में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई, संयुक्त टीम ने युवक को दबोचा

अरुण कुमार रावत  

लोकेशन...भानुप्रतापपुर (सम्बलपुर)

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए संबलपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान संबलपुर निवासी रवि बघेल के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई। टीम ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देश पर चलाया गया। कार्रवाई में एसडीओपी शेर बहादुर सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज, आबकारी अधिकारी रानू मरकाम सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read