स्वास्थ्य कर्मियों से गाली-गलौज का मामला गरमाया, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे कर्मचारी

अरुण कुमार रावत  

लोकेशन... भानुप्रतापपुर

           सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में बीती रात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कथित गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में स्वास्थ्य कर्मी एकजुट होकर थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वे सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रख सकते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read