ईमानदारी और अपनत्व की भावना के साथ प्रतिदिन समय पर स्कूल खोले - जेडी पांण्डेय

 संवाददाता मिथुन मंडल पखांजूर  

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर द्वारा कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में आगमन के दौरान पखांजूर में विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के समस्त प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों का आकस्मिक बैठक लिया गया। इस अवसर पर स्वागत उद्बोधन बीईओ देवकुमार शील द्वारा किया गया और शासन द्वारा जारी विभिन्न गतिविधियों को समय पर पूरा करने कहा गया। जेडी साहब बस्तर संभाग राकेश पाण्डेय द्वारा संघर्ष, ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ प्रतिदिन समय पर

स्कूल को अपने घर जैसा मानकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक सोच, ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने प्रेरित किया गया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक डेली डायरी को शिक्षक का मस्टरोल है जिसके किए गए कृत कार्य के साथ लिपी बद्ध किए जाते हैं। शिक्षक एक दिन पूर्व शिक्षक डायरी विस्तार से लिखकर पूरी तैयारी के साथ बच्चों के पूर्व ज्ञान को जोड़ते हुए सहायक सामग्री के साथ अध्यापन कार्य करें। शाला परिसर की साफ-सफाई निरंतर करें शौचालयों की सफाई प्रतिदिन करायें। स्कूलों का वातावरण रोचक बनाए। अनुपस्थित बच्चों को पालकों से संपर्क कर शाला में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें। स्कूलों की मानिटर निरंतर करें। कार्य में लापरवाही और देर से स्कूल जाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं पर कार्यवाही करें। पालकों और बच्चों के साथ मधुर संबंध स्थापित करें। समस्त दस्तावेज का संधारण नियमित करें। इस दौरान जेडी पांडेय द्वारा प्रेरणा दायक कविताएं, कहानी के माध्यम से सभी का दायित्वों को आत्मविश्वास के साथ पुरा करने प्रेरित किया गया। व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए। सभी को अपने प्रेरणादायक मार्गदर्शन से भाव विभोर कर दिए।

     इस अवसर पर सहायक संचालक शुक्ला, बीईओ देवकुमार शील, बीआरसी बिप्लब बनर्जी, प्राचार्य अजय सेन, ब्राह्मणें, अरूण किर्तनीया, सत्यवान वैध, प्रदीप विश्वास, दिलदार हिड़को, एबीईओ अशोक टांडिया, संकुल समन्वयक अरूण रावटे, रूद्र नारायण शर्मा, नवीन कूंडू, एवं समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक उपस्थित रहे । मंच का सफल संचालन डॉ कृष्णपाल राणा द्वारा किया गया।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read