पखांजूर से संवाददाता विजय मजूमदार की रिपोर्ट
पखांजूर,कांकेर ---पखांजूर में बिजली बिल को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेता महेश वासुदेव दुबे के नेतृत्व में व्यापक रूप से विरोध दर्ज कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। नगर पंचायत पखांजूर क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बनते जा रहे हैं स्मार्ट मीटर लगने के बाद से गरीब परिवारों और छोटे व्यापारियों की बिजली बिलों में कई गुना वृद्धि की गई है। इस मुद्दे को लेकर शिवसेना इकाई पखांजूर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिवसेना का आरोप है कि विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण उपभोक्ताओं से मनमानी बिल वसूले जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पहले जिस उपभोक्ताओं के घरों का मासिक बिजली बिल 50 से 100 रूपये आता था। अब वही बिल 1200 से लेकर 8000 रुपए तक पहुंच गया है। शिवसेना नेता सुकचंद मंडावी भोला पाल बलराम व्यापारी ने कहा बढ़ते महंगाई के चलते गरीबों पर आर्थिक बोझ बताते हुए स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से बिजली बिल की राशि उपभोक्ता से अधिक वसूले जा रही है शिवसेना ने मांग की है कि इन मीटरों की जांच कराई जाए। और पुराने मीटरों की तरह पारंपरिक बिलिंग व्यवस्था को दोबारा लागू किया जाए। ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इस विरोध प्रदर्शन में विपिन सरकार मिंटू सिंकदर पवित्र इत्यादि शिव सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

