अष्टानिका समापन व गुरु पूर्णिमा पर निकली भव्य रथ यात्रा श्रीजी के साथ गुरुदेव का छायाचित्र भी शोभायात्रा में रहा विराजमान

 खरगोन जिले से न्यूज़ रिपोर्टर अजीज सूफी  

खरगोन, सनावद

खरगोन,सनावद। धर्म नगरी सनावद में आषाढ़ माह में अष्टानिका पर्व के समापन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्री पार्श्वनाथ बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में भक्ति भाव से पर्व मनाया गया।

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि प्रातःकाल श्रीजी का अभिषेक एवं सामूहिक पूजन किया गया। तत्पश्चात पूर्वाचार्यों को अर्घ्य समर्पित किए गए। साथ ही संगीतमय महाअर्घ पूजन नगर गौरव वात्सल्य वारिधि आचार्य रत्न श्री वर्धमान सागर जी महाराज की महाअर्घों से संगीतमय पूजन हेमंत काका, निमिष जैन, कमल केके, मनीष चौधरी, प्रवीण जैन, संयम जटाले, वीरेंद्र बाबा, नीरव, राहुल, स्वास्तिक, अंशुमा जैन, प्रियंका जैन, गरिमा जैन एवं किरण बाई चौधरी के द्वारा किया गया। साथ ही भव्य शोभायात्रा 

दोपहर में श्रीजी को रथ में विराजमान कर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। साथ में बग्गी में गुरुदेव आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का छायाचित्र रखकर शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर   श्रीजी को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य: अक्षय कुमार - अभिजीत - अभियांशु सराफ परिवार, सनावद रथ में स्वर्ण छड़ी के साथ सारथी बनने का सौभाग्य: सुनील, अभिषेक, अंकुर जैन पावणा परिवार एवं रजत मयी छड़ियां लेकर बैठने का सौभाग्य: श्रीकांत जटाले एवं सुधीर श्रीचंद जैन परिवार एवं चंवर ढुराने का सौभाग्य: सुधीर कुमार चौधरी, प्रदीप पंचोलिया को प्राप्त हुआ इसी कड़ी में शोभायात्रा समापन के पश्चात बड़े मंदिर में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक प्रशांत जैन अक्षय सराफ अभियांशु सराफ  द्वारा किया गया। रात्रि में सामूहिक आरती, भक्ति एवं 48 दीपों से भक्तामर दीप आराधना की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read