विश्वकर्मा जयंती : लगातार 24वें वर्ष भव्य आयोजन, किसानों की समस्याओं पर भी हुआ मंथन

Prashant sinha kanker  

कामगार कारीगर राजमिस्त्री संघ एवं भारतीय किसान यूनियन की बैठक में 17 सितंबर के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार

कोरर, कांकेर। कामगार कारीगर राजमिस्त्री संघ एवं भारतीय किसान यूनियन, जिला कांकेर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 1 सितंबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण के उपायों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही 17 सितंबर 2026 को मनाई जाने वाली विश्वकर्मा जयंती के भव्य आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।


लगातार 24वें वर्ष मनाई जाएगी विश्वकर्मा जयंती


इस अवसर पर कामगार कारीगर राजमिस्त्री संघ के अध्यक्ष श्री संतराम सिन्हा ने बताया कि संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती का आयोजन इस वर्ष लगातार 24वें वर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कामगारों, कारीगरों, राजमिस्त्रियों एवं श्रमिकों की आस्था के साथ-साथ उनकी एकजुटता और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है।


आयोजन में संरक्षक श्री वीरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस कमेटी; श्री सतीश लाटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा; श्री रमेश पांडे, उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी; एवं श्री बाबलू साहू, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, कांकेर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।


17 सितंबर को होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम


विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को कोरर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


🕘 प्रातः 9:00 बजे — शिव मंदिर प्रांगण, कोरर में भगवान विश्वकर्मा जी के मंदिर का भूमिपूजन, श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती के कर-कमलों से किया जाएगा।


🕚 प्रातः 11:00 बजे — मंडी प्रांगण, कोरर में भगवान विश्वकर्मा जी की मूर्ति स्थापना एवं हवन-पूजन।


🕑 दोपहर 2:00 बजे — मंडी प्रांगण में भव्य भंडारा एवं प्रसादी वितरण।


🌙 रात्रि 10:00 बजे से — मंडी प्रांगण में ‘लोक श्रृंगार’ — गोरेलाल बर्मन कृत भव्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।


बैठक में पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित


बैठक में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य राधेलाल जैन, कोसमा, मन्नूराम, वशीर खान, खूब लाल साहू, दिलीप सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कामगार कारीगर राजमिस्त्री संघ के बड़ी संख्या में सदस्य, कारीगर, राजमिस्त्री एवं श्रमिक भी बैठक में शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।


समस्त ग्रामवासियों से शामिल होने की अपील


कामगार कारीगर राजमिस्त्री श्रमिक संघ ने कोरर एवं आसपास के ग्रामों के समस्त ग्रामवासियों से 17 सितंबर को आयोजित विश्वकर्मा जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कामगार कारीगर राजमिस्त्री श्रमिक संघ, कोरर, कांकेर ने की है. 





Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read