आजाद नगर में पानी की समस्या को लेकर भाजपा युवा नेता सोमेश जायसवाल ने नपा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता शांतनु कुलदीप  

स्थान- दल्लीराजहरा

वार्ड क्रमांक 2 आजाद नगर में पानी की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा युवा नेता सोमेश उर्फ मोनू जायसवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है ।


ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वार्ड 2 में पीने के पानी की भारी किल्लत है। गर्मी में स्थिति और खराब हो जाती है। समस्या के निराकरण के लिए वार्ड में नए बोर खन की अत्यंत आवश्यकता है।

*तीन सूत्री मांग* 

*1.वार्ड 2 में नया बोर खनन*

 *2.   - शिव मंदिर से कमलेन्द्र सिवने के घर तक पाइपलाइन विस्तार* 

  *3.  3 HP का नया पंप लगाए जाए*


साथ ही उन्होंने मांग की कि शिव मंदिर से कमलेन्द्र सिवने के घर तक पुरानी पाइप लाइन का विस्तार किया जाए। पाइपलाइनहै लगभग 25 वर्ष पुरानी हो चुकी है और जगह-जगह से सड़ गई है। इसके साथ ही पुराने बोर में 3 एचपी का नया पंप भी लगाया जाए।


सोमेश जायसवाल ने अनुरोध किया कि पार्षद निधि से बोर खन, पाइपलाइन विस्तार और नया पंप लगवाकर वार्ड वासियों को पानी की समस्या से मुक्ति दिलाई जाए।


उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read