ग्राम कोरर में अमूल की नई डीलरशिप आउटलेट का शुभारंभ, अब 900 से अधिक उत्पाद एक ही छत के नीचे

प्रशांत सिन्हा, कांकेर  


कोरर, कांकेर 

ग्राम कोरर में आज राठी परिवार द्वारा अमूल कंपनी की नई डीलरशिप एवं रिटेल आउटलेट "आर.के. ट्रेडर्स" का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। नए आउटलेट के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस नई डीलरशिप के माध्यम से अब कोरर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अमूल कंपनी के लगभग 900 प्रकार के उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। इनमें दूध, दही, छाछ, लस्सी, पनीर, मक्खन, घी, चीज़, आइसक्रीम, मिठाइयाँ, चॉकलेट, बेवरेज, फ्रोजन फूड सहित अनेक डेयरी एवं खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

राठी परिवार ने बताया कि अमूल की डीलरशिप शुरू होने से अब उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। सभी उत्पाद उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने राठी परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आउटलेट कोरर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक बड़ी सौगात है और इससे स्थानीय बाजार को नई पहचान मिलेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read