खरगोन जिले से न्यूज़ रिपोर्टर अजीज सूफी
खरगोन
नशे से दूरी ही सुरक्षित, स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की सबसे बड़ी पहचान है। आइए, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ"
नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का कसरावद पुलिस ने किया हुआ शुभारंभ, प्रेस वार्ता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
· 15 दिवसीय अभियान के शुभारंभ पर स्थानीय मीडिया के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
· समाचार पत्रों के साथ नशामुक्ति संदेश एवं जनजागरूकता पम्पलेट का वितरण किया गया।
· कस्बा कसरावद में जय स्तम्भ चौराहा से सराफा मार्केट, सब्जी मंडी, नगर परिषद, वस्त्रम शॉप, मंडलेश्वर रोड होते हुए पुनः जय स्तम्भ चौराहा से पुलिस थाना परिसर तक विद्यार्थियों द्वारा विशाल जागरूकता रैली निकाली गई तथा नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
· आगामी 15 दिवस की कार्ययोजना की रूपरेखा मीडिया के समक्ष प्रस्तुत की गई।
पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा जी म.प्र.पुलिस भोपाल के द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग इन्दौर (ग्रामीण) जोन, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0" (15) दिवसीय जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 15 जुलाई 2026 से किया गया।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर कस्बा कसरावद में जय स्तम्भ चौराहा से सराफा मार्केट, सब्जी मंडी, नगर परिषद, वस्त्रम शॉप, मंडलेश्वर रोड होते हुए पुनः जय स्तम्भ चौराहा से पुलिस थाना परिसर तक सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल एवं महर्षि वेद व्यास स्कूल, कसरावद के छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड दल एवं शिक्षकगण की सहभागिता से भव्य जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त जनजागरूकता रैली में तहसीलदार कसरावद श्री नारायण सिंह मुवेल भी सम्मिलित हुए तथा उन्होंने विद्यार्थियों एवं आमजन को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नशामुक्ति के समर्थन में प्रेरणादायक नारे लगाए गए तथा नगरवासियों को नशे के दुष्परिणामों एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। रैली का समापन पुलिस थाना कसरावद परिसर में किया गया, जहाँ उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता का संकल्प कराया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, थाना प्रभारी कसरावद ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में जनजागरूकता कार्यक्रम, रैलियाँ, शपथ ग्रहण, संवाद कार्यक्रम तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा साथ ही मीडिया कर्मी व पत्रकारगणों से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु आग्रह किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए विशेष रूप से युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा इस अवसर पर नशे के विरुद्ध जनसंदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से स्थानीय समाचार पत्रों के साथ नशामुक्ति संदेश एवं जनजागरूकता पम्पलेटों का वितरण भी किया गया, ताकि अभियान का संदेश अधिक से अधिक नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुँच सके।
कार्यक्रम में तहसीलदार कसरावद श्री नारायण सिंह मुवेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन एवं थाना कसरावद का समस्त पुलिस स्टाफ, सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल एवं महर्षि वेद व्यास स्कूल, कसरावद के लगभग 550-600 छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित रहा।
