निको माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड गिधाली द्वारा सी, एम, आर, के तहत ग्राम पंचायत गिधाली मे विशाल नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग एवम ग्राम पंचायत का भरपूर सहयोग रहा

संवाद दाता - पवन कुमार साहू   

लोकेशन - बालोद गुजरा

  बालोद जिला डॉण्डी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गिधाली स्थित निको माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 15 जुलाई 2026 को अपने कार्पोरेट सामाजिक उत्तर दायित्व के अंतर्गत उप स्वस्थ्य केंद्र गिधाली मे एक द्विसीय निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवम उपचार शिविर का सफल आयोजन किया  शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करना है निको द्वारा इस शिविर  का सफल संचालन कराने हेतु स्वास्थ्य विभाग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉण्डी को अवगत करा कर एवम आदेश पर विकास खण्ड डॉण्डी के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओ से चिकित्सकीय एवम पैरामैडिकल टीम की ड्यूटी सुबह 10 से शाम 4,30 बजे तक लगाया गया इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिरायु टीम के डॉ, ए, प्रकाश राठौड़  लैब टेकनिशियन ज्योति चंद्राकर मुकेश कुमार ए, एन, एम, यामिनी साहू आर आर ठाकुर पुरुष प्रयार्वेक्षक निर्मला साहू महिला प्रवेक्षक  लोकेश्वरी सी, एच, ओ, आयुष्मान आरोग्य मंदीर गिधाली  कुमारी कल्पना साहू सी, एच, ओ, सुवरबोड़ निरुपमा नायक ए, एन, एम, गिधाली ,आर,एच, ओ,रजहि योगेश्वर कुमार साहू   तामेश्वर् प्रसाद बुआर्य आर, एच, ओ, कुसुमकसा एवम दिनेश सिन्हा नेत्र सहायक अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिखलाकसा ने अपनी सेवा दिये इस शिविर मे 


ग्रामीणों के सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण रक्त चाप मधुमेह नेत्र जाँच महिला एवम बाल स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न परामर्श  दिया गया  साथ ही आवश्यक दवाई का नि शुल्क वितरण किया गया इस शिविर को सफल बनाने में निको कंपनी के महाप्रबंधक ललित दलवकर उप महाप्रबंधक कुमार राजीव सहायक महा प्रबंधक मानव संसाधन विभाग राजेंद्र प्रसाद देवांगन सी, एस, आर, एवम माइनिंग आफिसर कुशल ठाकुर सुरक्षा अधिकारी प्रशांत शर्मा एवम आई टी अधिकारी फतेश्वर् साहू और ग्राम पंचायत गिधाली सरपंच कंवल सिंह कुलार्य सचिव दिनेश तारम ग्राम पटेल लिखन बालेंद्र के विशेष रूप से सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read