भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को मिली आधुनिक एम्बुलेंस की सौगात, हीरा ग्रुप ने जनसेवा के लिए किया समर्पित

 Prashant sinha kanker  

भानुप्रतापपुर। क्षेत्रवासियों के लिए राहत और खुशी की खबर है। हीरा ग्रुप द्वारा भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई है। इस नई एम्बुलेंस के संचालन से क्षेत्र में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।


भानुप्रतापपुर परिवहन संघ लंबे समय से जनसेवा के उद्देश्य से एम्बुलेंस का संचालन कर रहा है। अब हीरा ग्रुप के सहयोग से मिली नई आधुनिक एम्बुलेंस भी आम नागरिकों की सेवा के लिए नियमित रूप से संचालित की जाएगी। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।


इस आधुनिक एम्बुलेंस का लोकार्पण सोमवार, 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, परिवहन संघ के सदस्यों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।


परिवहन संघ ने हीरा ग्रुप के इस जनहितैषी सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।





Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read