ओम साई राम प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दलालों की गतिविधियों का आरोप; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जावेली खुर्द ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम कोस समितियों के प्रस्ताव को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा प्रस्ताव हासिल करने के लिए आर्थिक प्रलोभन दिया जा रहा है। इस मामले में ग्रामीणों ने तहसीलदार एटापल्ली को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, ओम साई राम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर कुछ व्यक्ति ग्राम कोस समिति के सदस्यों से संपर्क कर प्रस्ताव लेने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इसके लिए कुछ लोगों को आर्थिक लालच दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा और ग्राम कोस समिति से जुड़े निर्णय सभी सदस्यों की उपस्थिति में पारदर्शी और नियमों के अनुसार लिए जाने चाहिए। किसी भी तरह की अनियमितता होने पर गांव के हितों को नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर उचित कार्रवाई की जाए तथा ग्राम कोस समिति के अधिकारों की रक्षा की जाए।
इस दौरान सैनू लेकामी, नामदेव लेकामी, तनेश गोटा, नामसू हिचामी, बिरसा हेडो, मधुकर मट्टमी, रामसू नरोटे, प्रवीण लेकामी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
📢 खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करेंरिपोर्टर –pranit Pedaplliwar

