उजियारा अभियान के तहत कोरर पुलिस की कार्रवाई, अवैध महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरर, 25 जून 2026। जिले में चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत थाना कोरर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 07 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब एवं 200 रुपये नगद बिक्री रकम जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 900 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहसिन खान के मार्गदर्शन में जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सेलेगोंदी निवासी रामकिशन जैन अपने घर में अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद थाना कोरर पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी।

कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 25 लीटर क्षमता वाले सफेद जरकीन में रखा 07 बल्क लीटर महुआ शराब तथा बिक्री की नगद राशि बरामद कर जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:
रामकिशन जैन (51 वर्ष), निवासी ग्राम सेलेगोंदी, थाना कोरर, जिला कांकेर।

बरामदगी:
• 07 बल्क लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब
• 200 रुपये नगद बिक्री रकम
• कुल मशरूका कीमत – 900 रुपये 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read