ब्यूरो समाचार -दिनेश नेताम
शासन द्वारा निःशुल्क दी जाने वाली पुस्तके नही मिली है जिससे बच्चो को पढ़ाई करने में काफी असुविधा हो रही है ,बच्चे शाला तो जा रहे किंतु बच्चो के पास पुस्तके नही होने से शाला के साथ साथ घर पर भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे है ,जिसको लेकर बच्चो में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी ,
सेजस विद्यालय में अध्ययनरत बच्चो को शाला खुलने के आठ दिन बाद भी कक्षा पहली से दसवीं तक एक भी पुस्तक शासन द्वारा नही दिए जाने से पालकों व ग्रामीणों में नाराजगी थी जिसको लेकर 22 जून को कलेक्टर बालोद के नाम ज्ञापन सौंपकर 24 जून तक बच्चो को पुस्तक उपलब्ध कराने का निवेदन किया था साथ ही पुस्तक उपलब्ध ना होने पर 25 जून को शाला में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जाना था
सेजस विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव द्वारा समस्त कक्षाओ की पुस्तके शाला परिसर में शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने की जानकारी मोबाइल पर दी गई , तदपश्चात अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य,मोहन हिड़को , नितिन जैन उपसरपंच ,नईम कुरैशी, डॉ नसीम खान , ,हरिश साहू,विनोद ठाकुर , ,विनोद सोनी, सहित पालकगण शाला परिसर पहुंच कर कमरे में रखी पुस्तको का अवलोकन किया ,प्राचार्य ने सभी कक्षाओ के पुस्तको की जानकारी देते हुआ बताया की कक्षा द्वितीय के अंग्रेजी पुस्तक का आबंटन नही आया है ,उक्त पुस्तक भी जल्द आने की बात कही ,पालकों ,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने उनकी मांग के अनुरूप पुस्तक की आपूर्ति करने के लिए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त किया ,पालकों ने संस्था के प्राचार्य से शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण ,शाला में अनुशासन ,शाला परिसर व कमरों की साफ सफाई सहित अन्य विषयों पर चर्चा की
गोरतलब है कि सेजस शाला में आगामी दिनों में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम भी प्रस्तावित था,पालकों ने कहा की उपस्थित बच्चो को समय में पुस्तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे है तो बिना पुस्तको के कैसा शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम होगा उसके विरोध किए जाने की बात पालकों ने की थी
मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम पुस्तक भंडार राजनांदगांव से 23 जून को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कुसुमकसा के लिए कक्षा पहली से दसवीं तक की पुस्तके वाहन के माध्यम से जारी किया गया था ,पुस्तको से भरा वाहन 24 जून को सुबह विद्यालय परिसर में पहुंच गया था और पुस्तक विद्यालय में सौप दिया था जिससे लगता है की पालकों द्वारा दिया गया शाला तालाबंदी का ज्ञापन के दूसरे दिन ही पुस्तक का आबंटन डिपो द्वारा जारी कर दिया गया
राजहरा थाना से विजय जगत सहायक उपनिरीक्षक सदलबल शाला परिसर पहुंच कर पालकों व ग्रामीणों से 25 जून को शाला में तालाबंदी के संबध में जानकारी ली तो पालकों ने एक स्वर में पुस्तक का आबंटन आ जाने से तालाबंदी स्थगित किए जाने की जानकारी दी
अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा की सेजस विद्यालय कुसुमकसा में बच्चो को पुस्तक समय पर उपलब्ध नहीं कराने के कारण ही पालकों को आंदोलन का रुख अपनाना पड़ा था शासन प्रशासन द्वारा पालकों की बच्चो के शिक्षा के प्रति सजकता व कड़े रुख अख्तियार करने से सेजस के सभी कक्षाओं में विषयवार पुस्तको को उपलब्ध हो पाया,

