अजीज सूफी
खरगोन
कसरावद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को कृषि उपज मंडी कसरावद में एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत कसरावद एवं नगर परिषद कसरावद के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष माननीय मांगीलाल जी गाडगे, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शीला पटेल, जिला संयोजक श्री वीरेंद्र पाटीदार, श्री संदीप कुशवाहा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री मोतीराम वर्मा, श्री शक्तिसिंह मंडलोई, स्वतंत्रता सेनानी श्री प्रकाशचंद्र चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री ताराचंद जी यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे।इस गौरवमयी अवसर पर जनपद पंचायत कसरावद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक रूप से योग कर 'स्वस्थ जीवन' का संदेश दिया।
