पीड़िता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

प्रशांत सिन्हा 

उत्तर बस्तर कांकेर


थाना बांदे क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ब्रोजेन पाल निवासी बांदे एवं एक अन्य व्यक्ति सागर काले निवासी पुणे द्वारा उसके साथ अवैध संबंध बनाकर उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो तैयार किए गए तथा उसे बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल किया जा रहा था।

शिकायत के आधार पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 50/26 दर्ज कर धारा 77, 79, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(ई), 67(ए) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर के दिशा-निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामचंद्र साहू के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी ब्रोजेन पाल (उम्र 30 वर्ष) निवासी बांदे को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

ब्रोजेन पाल, पिता स्व. जयदेव पाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी बांदे, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read