अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दिनेश नेताम 

दल्ली राजहरा 

कुआलालंपुर (मलेशिया)। भारतीय उच्चायोग, मलेशिया के आमंत्रण पर भारतीय म्यूथाई दल के प्रतिनिधिमंडल ने दल्ली राजहरा निवासी एवं भारतीय म्यूथाई संघ (UMAI) की एथलीट कमीशन के चेयरपर्सन तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश खेल प्रमुख अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय दूतावास परिसर, कुआलालंपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह, अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण में मनाया।


इस अवसर पर अमन यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक संदेश का प्रतीक है। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली को अपनाने का संदेश दिया गया।



इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की भागीदारी विशेष रूप से गौरवपूर्ण रही। भारतीय म्यूथाई दल के साथ छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली म्यूथाई खिलाड़ी कु. समिधा अग्रवाल एवं युवराज सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर अपनी उत्कृष्ट उपस्थिति दर्ज कराई तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।



भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए भारतीय प्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने भी सहभागिता की और योग के महत्व को आत्मसात किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read