मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आज

दिनेश कुमार सेन 

अशोकनगर

अशोक नगर। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के मार्गदर्शन में आज दोपहर 02 बजे से स्थानीय होटल नमन रेजिडेंस सेन चौराहा ओवर ब्रिज के पास, भारतीय जनता पार्टी जिला अशोकनगर द्वारा 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के,मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विकसित भारत संकल्प सम्मलेन, प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।



 उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त आयोजन की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह होंगे एवं अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी करेंगे। कार्यक्रम में जिले में निवासरत सभी प्रदेश/जिला/मंडल/शक्ति केन्द्र/बूथ केन्द्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है, कि समय पर उपस्थित हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read