आईएमयू सीईटी-2026 में अभिन्नव जैन ने प्राप्त की ऑल इंडिया रैंक 221

ब्यूरो चीफ दिनेश कुमार सेन 


अशोकनगर 

जिले के होनहार छात्र अभिन्नव जैन ने इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी (IMU) सीईटी-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया मेरिट रैंक 221 प्राप्त कर जिले एवं परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार अभिन्नव जैन को तकनीकी पाठ्यक्रमों (बी.टेक., बी.एससी. एवं डीएनएस) में प्रवेश के लिए पात्र घोषित किया गया है।

अभिन्नव जैन, पिता अमित कुमार जैन एवं माता सोनाली जैन के सुपुत्र हैं। सामान्य वर्ग से परीक्षा में शामिल हुए अभिन्नव ने ओपन कॉम्पिटिशन श्रेणी के अंतर्गत यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


अभिन्नव की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read