विदाई पर छलका जनता का प्यार : कई सालों से तरस रहे कंठों की बुझाई थी प्यास; विदाई में जनता ने निकाला जुलूस

अजीज सूफी

 खरगोन

              कसरावद नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) कमलेश गोले का करही स्थानांतरण होने पर बुधवार को हरसिद्धिधाम कॉलोनी के रहवासियों ने एक मिसाल पेश की। शासकीय अधिकारियों की विदाई तो अक्सर दफ्तरों में होती है, लेकिन कसरावद में जनता ने खुद सड़क पर उतरकर जनप्रिय सीएमओ को जुलूस के रूप में ससम्मान विदाई दी। यह सम्मान उन्हें कॉलोनी की बरसों पुरानी नर्मदा जल की समस्या को महज 8 दिनों में दूर करने के लिए दिया गया।

खुद मौके पर खड़े रहे, तब जाकर पहुंचा नर्मदा जल

अखिल भारतीय बलाई महासभा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र भालसे ने बताया कि हरसिद्धिधाम कॉलोनी में शुरुआत से ही लोग नर्मदा जल के लिए परेशान थे। इसके लिए कई बार आवेदन, ज्ञापन और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनांक 25 मई को कॉलोनी के लोग जब सीएमओ कमलेश गोले से मिले, तो उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया। श्री गोले ने दफ्तर में बैठने के बजाय खुद मौके पर खड़े रहकर पाइपलाइन और नल-जल योजना का कार्य करवाया। नतीजा यह हुआ कि जो काम सालों से नहीं हुआ था, वह मात्र 8 दिन में पूरा हो गया और कॉलोनी में नर्मदा मैया का जल पहुंच गया। वर्तमान में पानी के प्रेशर का आंशिक इश्यू है, जिसे नगर परिषद की टीम जल्द हल कर रही है।

विदाई ऐसी कि विरली ही देखने को मिले


अमूमन ट्रांसफर होने पर अधिकारी चुपचाप रिलीव हो जाते हैं, लेकिन सीएमओ गोले के लिए बुधवार को पूरी कॉलोनी उमड़ पड़ी। रहवासियों ने पहले उनका जोरदार स्वागत किया, फिर ढोल-धमाकों के साथ पूरी कॉलोनी में जुलूस निकालकर उन्हें विदाई दी। लोगों का कहना था कि ऐसे कर्मठ अधिकारी बहुत कम मिलते हैं।

ये रहे उपस्थित

इस विदाई और सम्मान समारोह के दौरान कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक हेमेंद्र सिंह ठाकुर, मनोहर सांवले, किशोर गांगले, कमल पटेल, प्रेमलाल बागदरे, दीपक सोलंकी, आशीष जोशी, अजय कर्मा, आशीष सोहनी,अंकुश जैन, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक अत्रे, अजय कसेरा, अतुल सक्सेना, राधेश्याम चौहान, किशोर गांगले, अनिल भालसे, मोहन राठौर, शिशुपालसिंह चौहान ,महेश पीपलदे, दिनेश सिसौदिया, चेतन एक्कल, संतोष चौहान, जयेश चौहान नितिन वर्मा, शिव सर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी की मातृशक्ति और रहवासी मौजूद रहे। सभी ने भावुक मन से सीएमओ गोले के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read