कसरावद में डॉ. सिरीश जायसवाल बने नगर कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत

अजीज सूफी


खरगोन

        खरगोन जिले के कसरावद कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए डॉ. सिरीश जायसवाल को कसरावद नगर कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ. जायसवाल को माला पहनाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं के  बीच पूरा कार्यालय कांग्रेसमय नजर आया।


नए अध्यक्ष का संदेश

पदभार ग्रहण के बाद डॉ. सिरीश जायसवाल ने कहा, "पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। सभी वरिष्ठों और युवा साथियों को साथ लेकर चलेंगे।"



पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव एवं विधायक सचिन यादव ने भी बधाइयां दी


कार्यकर्ताओं में उत्साह

स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जाहिर की।  डॉ. जायसवाल को शुभकामनाएं दीं और संगठन विस्तार में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।



 कार्यक्रम मेंअनिल यादव विधायक प्रतिनिधि , परसराम यादव ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष , राजेंद्र यादव अध्यक्ष नगर परिषद प्रतिनिधि, राजेश बागदरे जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि , पार्षद शाहिद खान, पार्षद प्रदीप सोलंकी, अजय मंडलोई,किसान नेता कैलास दरबार, तेजेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष बोरावा, संजय यादव, एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read