उपस्वास्थ केंद्र कुसुमकसा मे समस्याओं पर ध्यान नही दे रही है प्रशासन।

दिनेश नेताम

कुसुमकसा

        उपस्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा के भवन में जाने के लिए सीढी का निर्माण ना होने से आए दिन ग्रामीण गिर कर चोटिल हो रहे है तो वही निर्मित भवन में बरसात के दिनों में पानी का सीपेज होने की समस्या का भी सुधार ना होने से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ,बरसात की दिनों में सड़क का पानी उपस्वास्थ्य केंद्र के अहाता के अंदर भर जाने से उपचार हेतु ग्रामीणों को भवन में जाने को परेशानी होगी ,



उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन राष्ट्रीय राजमार्ग 930 व निर्मित अस्थाई सर्विस रोड से नीचे होने से भवन में प्रवेश करने के लिए ढलानदार मुरूम होने से ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है,तो कभी कभी उपचार कराने आ रहे महिला पुरुष गिरकर चोटिल हो रहे है ,सबसे बड़ी परेशानी गर्भवती महिलाओ और नवजात बच्चो को टीकाकरण कराने पहुंची महिलाओं को हो रही है ,जो उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में प्रवेश करते समय गिरने का भय बना रहता है ,उनको भवन में प्रवेश के लिए सहारा लेना पड़ता है ,गर्भवती महिलाए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में जांच कराने व डिलिवरी के लिए जाते समय गिर गई तो गर्भवती माता चोटिल होगी तो उसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ेगा ,



अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने शासन प्रशासन से उप स्वास्थ्य केंद्र भवन में प्रवेश करने हेतु जल्द सीढी निर्माण कराने व भवन में बरसात के दिनों में हो रही पानी सीपेज को संधारण कराने की मांग की है जिससे उपचार कराने आने वाले ग्रामीणों को परेशानी ना हो

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read