दिनेश नेताम
कुसुमकसा
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस) विद्यालय कुसुमकसा में अध्ययनरत बच्चो को शाला खुलने के आठ दिन बाद भी पुस्तक उपलब्ध ना होने से नाराज पालकों ने 25 जून को शाला में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने कलेक्टर बालोद के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दल्लीराजहरा कार्यालय में ज्ञापन सौंपा
सेजस शाला में अध्ययनरत बच्चो के पालकों ने बताया की 16 जून से शाला प्रारंभ
हो गया है किंतु आज पर्यंत तक बच्चो को शासन द्वारा निःशुल्क दी जाने वाली पुस्तके नही मिली है जिससे बच्चो को पढ़ाई करने में काफी असुविधा हो रही है ,बच्चे शाला तो जा रहे शिक्षक पुरानी पुस्तके/ मोबाइल से अध्यापन करा रहे है किंतु बच्चो के पास पुस्तके नही होने से शाला के साथ साथ घर पर भी पढ़ाई नहीं कर पा रहे है ,जिसको लेकर बच्चो में असमंजस की स्थिति बनी हुई है , 24 जून तक पुस्तक उपलब्ध ना होने पर 25जून को पालकों ,जनप्रतिनिधि व बच्चो के साथ शाला परिसर में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की जानकारी दी है ,इस अवसर पर अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य,मोहन हिड़को , नईम कुरैशी, डॉ नसीम खान ,वाहिद अली ,हरिश साहू,विनोद ठाकुर ,शेख नियाजुद्दीन ,विनोद सोनी,कन्हैया भौसार्य सहित पालकगण ग्रामीण उपस्थित थे
मिली जानकारी अनुसार सेजस शाला में आगामी दिनों में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है,पालकों ने कहा की उपस्थित बच्चो को समय में पुस्तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे है तो बिना पुस्तको के कैसा शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम
अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कहा की सेजस शाला में पुस्तक के बिना बच्चो को भेजना आंगनबाड़ी में भेजना जैसा हो गया है जहां बच्चे बिना पुस्तक के पढ़ते है , शासन प्रशासन से सेजस के सभी कक्षाओं में विषयवार सभी पुस्तको को बच्चो को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है ,
