बीएसपी समूह खदानों के अधिकारियों हेतु "तेजी से हो रहे परिवर्तनों के दौर में टीम का नेतृत्व" विषय पर दो दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला का आयोजन दिनांक 22-23 जून 2026 को माइन वेस्टिब्यूल ट्रेनिंग सेंटर (MVTC), राजहरा में किया गया।

शांतनु कुलदीप

दल्लीराजहरा

   कार्यशाला का संचालन प्रख्यात प्रबंधन विशेषज्ञ एवं सेल के पूर्व निदेशक (वाणिज्य) डॉ. शोएब अहमद तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित नेतृत्व प्रशिक्षक एवं इमेज कंसल्टेंट सुश्री आरती शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में बदलते कार्य परिवेश में नेतृत्व, प्रभावी संचार, टीम निर्माण, परिवर्तन प्रबंधन तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।


प्रतिभागियों ने विभिन्न समूह गतिविधियों, विचार-विमर्श एवं अनुभव साझा करने के माध्यम से सक्रिय सहभागिता की। कार्यशाला से प्रतिभागियों को नेतृत्व कौशल विकसित करने तथा कार्यस्थल पर टीमों का प्रभावी संचालन करने के लिए उपयोगी ज्ञान एवं व्यावहारिक सुझाव प्राप्त हुए।



यह कार्यक्रम श्री आर. बी. गहेरवार, सीजीएम (माइंस) के मार्गदर्शन में MVTC टीम द्वारा आयोजित  किया गया, जो बीएसपी समूह खदानों द्वारा अधिकारियों के नेतृत्व विकास एवं क्षमता संवर्धन के सतत प्रयासों का एक महत्वपूर्ण भाग है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read