जैन पाठशाला कैंप में गूंज रहे संस्कार

केशव कोली

चंदेरी

         स्थानीय चौबीसी दिगंबर जैन मंदिर में इन दिनों ग्रीष्मकालीन जैन पाठशाला शिविर की धूम मची हुई है | बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 90 से अधिक बच्चे बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं | शिविर की शुरुआत प्रतिदिन सुबह बहुत ही ऊर्जावान माहौल में होती है| सबसे पहले योग और एरोबिक्स की क्लास लगाई जाती है जिसमें बच्चे म्यूजिक के साथ लयबद्ध शारीरिक गतिविधियां करते हैं इसके तुरंत बाद सभी बच्चे शुद्ध वस्त्र धारण करके सामूहिक देव- शास्त्र- गुरु पूजन करते हैं | शिविर के दौरान बच्चों और शिक्षकों को परम पूज्य निर्यापक मुनि श्री 108 अभय सागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज, मुनि श्री चंद्र सागर जी महाराज, एवं मुनि श्री निरीह सागर जी महाराज का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ |

 

गुरुदेव ने सभी को शिष्टाचार का महत्व समझाया उन्होंने बताया कि बड़ों का आदर करना, शुद्ध खान पान रखना ,रात्रि भोजन का त्याग करना एवं सभी जीवो पर दया रखना ही एक सच्चे श्रावक का मूल कर्तव्य है| शिविर को रोचक बनाने के लिए प्रतिदिन जैसे चित्रकला, हाईकू आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण किया जाता है । शाम को गुरु भक्ति एवं सामूहिक आरती की जाती है | बच्चों को सुबह प्रतिदिन समय पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की जाती है | पाठशाला शिक्षक एवं शिक्षिका श्री प्रवीण कुमार जी जैन, श्रीमती सुरभि जैन कपस्या, समकित जैन, श्रीमती राजश्री जैन, कु.हिमांशी जैन, कु. एंजिल जैन द्वारा इस शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया | पाठशाला की छात्रा पलक जैन एवं हर्षिता जैन द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया |



 जैन समाज और आयोजन समिति इस बात से बेहद हर्षित है कि बच्चे इतनी कम उम्र में इतनी गंभीरता से संस्कारों का बीजारोपण कर रहे हैं |महिला जैन मिलन की अध्यक्ष डॉक्टर श्रीमती सुरभि जैन एवं महासमिति की अध्यक्ष श्रीमती सुमन कठरया एवं मधु जैन द्वारा शिविर के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read