स्थान - दल्ली राजहरा
कैंडी, श्रीलंका। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक ओलंपियाड एवं फेस्टिवल 2026 में भारत और श्रीलंका के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस भव्य आयोजन में भारत के 15 राज्यों से कलाकारों ने भाग लिया, जिनमें महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के प्रतिभागी शामिल थे।
प्रतियोगिता में लगभग 40 प्रतिशत कलाकार भारत से तथा 60 प्रतिशत कलाकार श्रीलंका से शामिल हुए। इस अंतरराष्ट्रीय मंच ने दोनों देशों की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के आदान-प्रदान को नई पहचान दी।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के लोक कलाकार विजय बोरकर ने अपने आकर्षक छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई। उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए उन्हें बेस्ट परफॉर्मर गोल्ड मेडल, बेस्ट फोक डांस नृत्य कला सेरेमनी अवॉर्ड, कला पारखी ज्यूरी अवॉर्ड, इंटरनेशनल फेस्टिवल आर्टिस्ट सर्टिफिकेट एवं अवॉर्ड, प्लाक ऑफ ऑनर तथा फोक आर्टिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विजय बोरकर ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से बालोद जिला एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
यह आयोजन कला, संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय मैत्री को सशक्त बनाने वाला एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
Tags
chhattisgarh
chhattisgarhnews
kanker
news
News 24 India
pakhanjur
pakhanjurnews Kankernews
raipurnews
पखांजूर-खराब


