कोरर/कांकेर।
सिद्धि विनायक हॉस्पिटल, कोरर में एक जटिल एवं हाई-रिस्क गर्भावस्था का सफल ऑपरेशन कर मां और नवजात शिशु की जान बचाई गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ग्राम हावरकोंदल, तहसील भानुप्रतापपुर निवासी 25 वर्षीय भारती कोडोपी को पूर्व सिजेरियन ऑपरेशन (Previous LSCS) के कारण हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की श्रेणी में रखा गया था।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन कर 10 जून 2026 को शाम 4:18 बजे सफलतापूर्वक सुरक्षित डिलीवरी कराई। ऑपरेशन के बाद मां पूरी तरह स्वस्थ है तथा 3.4 किलोग्राम वजन की स्वस्थ कन्या का जन्म हुआ।
इस सफल उपचार में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मिताली दुबानी, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. सारक घोष तथा सहयोगी टीम के डॉ. योगेंद्र सोनटेके, डॉ. पनिरिया एवं नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. नितेश सोनकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना ही अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।
इस सफलता के बाद क्षेत्रवासियों ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
