शौर्य चक्र सम्मान के बाद लक्ष्मण केवट संभालेंगे कोरर थाना की कम

 प्रशांत सिन्हा

कांकेर 

         जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सबसे चर्चित बदलाव में हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट को पखांजूर थाना प्रभारी से स्थानांतरित कर कोरर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके साहस और उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

वहीं कोरर थाना प्रभारी जितेंद्र गुप्ता को दुर्गुकोंदल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्गुकोंदल थाना प्रभारी प्रह्लाद यादव को अंतागढ़ भेजा गया है। इसके अलावा तेज कुमार वर्मा को पखांजूर थाना प्रभारी बनाया गया है।


आदेश के अनुसार भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख अपने वर्तमान पद पर यथावत रहेंगे। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी तबादले कर नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियां संभालनी शुरू कर दी हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे जिले में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read