अरमुरकसा के 35 किसानों को मिले बैटरी चलित स्प्रेयर, जनपद सदस्य मंजू बैस के प्रयासों से संभव हुआ वितरण

ब्यूरो समाचार - दिनेश नेताम   
स्थान - अरमुरकसा 
ग्राम पंचायत अरमुरकासा में कृषि विभाग के तत्वावधान में बैटरी चलित स्प्रेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस रहीं। अध्यक्षता कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच श्री हलधर गोरे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी वाई.आर. देहारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

*सरपंच ने जताया आभार*  
स्वागत भाषण में सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि "हमने अपने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस जी को बताया था कि हमारे गांव में उद्यानिकी विभाग तो है, परंतु किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनके सार्थक प्रयासों से आज हमारे गांव के 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं और समस्त ग्रामवासी सदैव आभारी रहेंगे।"

कृषि सभापति ने जल संचय पर दिया जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कृषि विभाग सभापति श्रीमती आशा आर्य ने कहा कि "ये स्प्रेयर आपको मिल रहे हैं तो ये आपकी सक्रिय जनपद सदस्य बहन मंजू बैस के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आपकी आवाज को कलेक्टर महोदया तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज अरमुरकासा के किसानों तक स्प्रेयर के रूप में पहुंचा है। इससे आप उन्नत किसानी की ओर अग्रसर होंगे।" उन्होंने किसानों को जल संचय के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

*मुख्य अतिथि मंजू बैस का उद्बोधन*  
मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा, "मुझे सबसे अधिक खुशी तब मिलती है जब मेरा प्रयास जमीन स्तर पर दिखाई देता है। आपने मुझे समस्या बताई, हमने उसे कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया और आज हमें सफलता मिली। बैटरी चलित स्प्रेयर से आपको बहुत मदद मिलेगी और आप उन्नत किसानी कर पाएंगे।"


उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि "यदि हम लगातार रासायनिक खेती करेंगे तो धीरे-धीरे हम 'धीमा जहर' का सेवन कर रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। हमें कृषि विभाग की मदद से धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा ताकि हम बेहतर भविष्य तय कर सकें। साथ ही हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। अभी 42-43 डिग्री तापमान सहना पड़ रहा है, यदि हमने पौधे नहीं लगाए तो तापमान और बढ़ जाएगा। मैं आप सभी किसानों के उज्ज्वल भविष्य और उज्ज्वल किसानी की कामना करती हूं।"


कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के अधिकारी श्री चेतन लाल भुआर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंच, कृषक संतोष लेडिया, नरेश केरम, राकेश नसर्वास, मुकेश मेरिया, इमन लाल, रामाधार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read