चारामा/कांकेर। जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे “उजियारा अभियान” के तहत थाना चारामा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 57 नग अंग्रेजी एवं देशी प्लेन मदिरा (10.260 बल्क लीटर) तथा बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नकद जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 18 जून 2026 को थाना चारामा की टीम गश्त एवं पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाजारपारा चारामा निवासी राजेश सोनकर अपने मुर्गा दुकान के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 33 नग देशी प्लेन मदिरा (5.940 लीटर) एवं 24 नग अंग्रेजी शराब (4.320 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 5,520 रुपये बताई गई है। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नकद भी जब्त किए गए।
इस मामले में थाना चारामा में अपराध क्रमांक 129/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट, जुआ एवं आबकारी एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि दुष्यंत दीवान, उनि (प्रशि.) हेमंत मारगिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, हिरामन यादव एवं म.आर. दिनेश्वरी निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही
