नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण एवं दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस की कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रशांत सिन्हा, कांकेर  

📍 थाना चारामा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना चारामा पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल एवं योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

मामले में दिनांक 24 जून 2026 को प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बहन की कुछ माह पूर्व ग्राम साल्हेभाट निवासी ओमन कुमार तारम से पहचान हुई थी तथा दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी। रिपोर्ट के अनुसार, 22 जून 2026 को आरोपी ने चारामा बस स्टैंड बुलाकर मोटरसाइकिल से अपने नानी के घर ग्राम दुखचेरा (गुरूर) ले जाकर नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा बाद में ग्राम पुरी के पास छोड़कर फरार हो गया।

रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 134/26 के तहत धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:

ओमन कुमार तारम (25 वर्ष), निवासी ग्राम साल्हेभाट, थाना गुरूर, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

पुलिस टीम:

निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, पीएसआई हेमन्त मारगिया, सउनि सागर निषाद, महिला प्रधान आरक्षक ज्योति मिश्रा एवं पुलिस स्टाफ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read