गर्भवती महिला से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस की कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट – प्रशांत सिन्हा  

📍 थाना लोहत्तर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर
🗓️ दिनांक: 25 जून 2026

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के थाना लोहत्तर क्षेत्र में गर्भवती महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को प्रार्थिया अपने पति के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम शीतलपुर निवासी आरोपी जितेंद्र मेरिया (उम्र 20 वर्ष) ने रात्रि में घर में घुसकर यह जानते हुए भी कि महिला गर्भवती है, जबरन दुष्कर्म किया।

रिपोर्ट पर थाना लोहत्तर में अपराध क्रमांक 06/2026 के तहत धारा 64(1), 64(2)(h), 333 एवं 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर ग्राम शीतलपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने के बाद उसे गिरफ्तार कर 25 जून 2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी रमेश जायसवाल, सउनि पवन मरकाम, आरक्षक राजेश नेताम, मनीष चालाकी एवं बोहरन नरेटी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read