छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा-दुर्ग की प्रथम बैठक संपन्न

 ब्यूरो समाचार -दिनेश नेताम   

स्थान - भिलाई 

  प्रदेश अध्यक्ष के.आर. शाह ने 6-सूत्री एजेंडा से कराया अवगत, तुएगोंदी जामड़ीपाठ पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

 छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद शाखा-दुर्ग की प्रथम बैठक भिलाई शहर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री के.आर. शाह जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का राजकीय गमछा से स्वागत-सम्मान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला तारम, महामंत्री जमुना ठाकुर, सचिव युवराज ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष शंतानू मरकाम का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शाह ने जिला संगठन के समस्त पदाधिकारियों को परिषद की कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की भूमिका एवं दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने जिले में संगठन के विस्तार एवं मजबूती हेतु समस्त सामाजिक प्रमुखों एवं सामाजिक जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर परिषद के छः सूत्री कार्य एजेंडा से अवगत कराने की सलाह दी।

बैठक में तुएगोंदी जामड़ीपाठ विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार संविधान को मानती है तो तुआगोंदी जामड़ीपाठ में वनभूमि से अवैध कब्जा मुक्त कराए और आदिवासियों की संस्कृति व रूढ़िप्रथा को संरक्षण प्रदान करे।

बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ठाकुर, महिला अध्यक्ष दिनेश्वरी भुआर्य, अश्लेष मरावी, उमा सिंह, चंद्रिका रावत, पल्लवी ठाकुर, डालिया ढाले, हेत सिंह ध्रुव, संगीत सोरी, अवि मरकाम, रामचन्द्र ध्रुव, लोकेन्द्र मंडावी, यशवंत मरकाम, लक्ष्मण मरकाम, अन्नपूर्णा छैदेया, दिनेश्वरी चनाप, माधुरी सुधाकर, सतरुपा कोमा, प्यारी ठाकुर, रिकुम खरे, अनिता ठाकुर, रामेश्वरी ठाकुर, यामिनी नेताम, त्रिवेणी ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read