जिले में 121 केंद्रों से हो रहा खाद वितरण, ई-टोकन व्यवस्था से मिल रही सुविधा : कलेक्टर

दिनेश कुमार सैन 

अशोकनगर

        अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले में खाद वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 अप्रैल 2026 से ई-विकास पोर्टल एवं बलराम ऐप के माध्यम से ई-टोकन प्रणाली लागू की गई है।



कलेक्टर श्री मालवीय ने बताया कि जिले के किसानों को ई-टोकन के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में खाद वितरण के लिए कुल 121 सेलिंग पॉइंट संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें मार्कफेड के 03 केंद्र, सहकारी समितियों के 62 केंद्र, एमपी एग्रो का 01 केंद्र तथा निजी क्षेत्र के 55 केंद्र शामिल हैं।


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित संख्या में टोकन जारी किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत मार्कफेड केंद्रों पर 300, निजी केंद्रों पर 200, पैक्स समितियों में 100 तथा एमपी एग्रो केंद्र पर 100 टोकन प्रतिदिन बुक किए जा रहे हैं।


कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read