गोकुल बाई जाटव पत्नि बेवा कालूराम जाटव निवासी बहेरिया रूपनगर ने भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर आवेदन देकर सीमांकन कराने की मांग की

दिनेश कुमार सेन 

ईसागढ़ 

आवेदिका गोकुल बाई की सीमांकन सुधा भूमि एवं डायवर्टेड भूमि अव्यवस्थित ग्राम आकलोन सर्वे नंबर 256 /2 रकवा 1 .000 भूमि पर हाई कोर्ट के स्थगन की अवहेलना करते हुए शासन एवं ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य न रोके जाने एवं जबरन निर्माण करने के संबंध में निर्माण कार्य रुकवा जाने एवं आवेदक की भूमि सीमांकन कर सुरक्षित कराए जाने के संबंध में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया को आवेदन देकर न्याय दिलाने की मांग की है एक दलित महिला अपने जमीन की सीमांकन के लिए दर-दर भटक रही है जिसमें कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम एवं तहसीलदार को आवेदन देने के बाद भी उसकी जमीन का सीमांकन नहीं किया गया और उसकी जमीन के पास जनपद पंचायत कार्यालय का नवीन भवन निर्माण कार्य जारी कर दिया है जिसको लेकर वह भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया के निवास पर पहुंची और इस मामले से अवगत कराया।इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी सुनील बैरसिया ने शासन प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कई आरोप लगाए हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read