दिनेश कुमार सेन
अशोकनगर
अशोकनगर जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बताया कि योजना के अंतर्गत पहला आर्थिक सहयोग दमोह जिले के स्वर्गीय दिलीप सिंह लोधी जी के परिवार को ₹40 लाख प्रदान किया गया। दूसरा सहयोग दतिया जिले के राकेश जी के परिवार को ₹38 लाख, तथा तीसरा सहयोग दमोह जिले के किशन लडिया जी के परिवार को ₹34 लाख दिया गया।
इसी प्रकार चौथा एवं पांचवां सहयोग धार जिले के दो शिक्षक परिवारों को संयुक्त रूप से 52 लाख प्रदान किया गया, जबकि छठवां एवं सातवां सहयोग नरसिंहपुर एवं बुरहानपुर जिले के दिवंगत शिक्षक परिवारों को 52 लाख का सहयोग हो चुका है । इस प्रकार अब तक कुल 7 परिवारों को ₹2 करोड़ 16 लाख की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है।
प्रांत संयोजक पवन खरे ने कहा कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना से दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को आर्थिक संबल प्राप्त हुआ है। परिवार के मुखिया के निधन के बाद आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर हो जाती है तथा बच्चों का भविष्य भी प्रभावित होता है। ऐसे समय में यह योजना परिवारों के लिए सहारा बनकर सामने आई है।
संस्थापक सतीश खरे ने कहा कि इस योजना ने शिक्षकों के बीच विश्वास पैदा किया है कि यदि वे इस योजना में पंजीकृत हैं, तो विपरीत परिस्थिति में संगठन उनके परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होने देगा।
प्रांत अध्यक्ष मुरली मनोहर अरजरिया ने बताया कि योजना में पंजीयन की प्रक्रिया पूर्णतः सरल एवं पारदर्शी है। मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी इस योजना में पंजीयन करा सकते हैं।
सह संस्थापक ब्रजेश असाटी ने कहा कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना में दिवंगत शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहयोग उसी परिवार के नॉमिनी के खाते में पंजीकृत सदस्यों द्वारा किया जाता है सीधे परिवार के नॉमिनी के खाते में सहयोग होने से पूर्ण पारदर्शिता बनी रहती है
अशोकनगर जिले के सभी पदाधिकारियो ने जिसमे अशोक नगर जिला अध्यक्ष नीलम अग्रवाल, चंदेरी ब्लॉक प्रभारी विजय कुमार नामदेव, मुंगवाली ब्लॉक प्रभारी राजेंद्र नरवरिया मुंगावली के पूर्व it sell प्रभारी रामकृष्ण जाटव पूर्व it सेल सह प्रभारी महेश साहू जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर शर्मा ईसागढ़ ब्लॉक प्रभारी अतुल शर्मा सहप्रभारी रक्षा उपाध्याय अशोकनगर ब्लॉक प्रभारी रामवीर चिडार और प्रियंका जैन जी सामिल रहे जिला अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने मध्य प्रदेश के
सभी शिक्षकों लिपिक एवं प्यून से कर्मचारी कल्याण कोष योजना में पंजीयन करने की अपील की।
साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार हेतु जिले मे नये पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी जिसमे अशोकनगर जिले के प्रवक्ता महेंद्र सिंह अहिरवार जिले के संगठन मंत्री बने मोहन सिंह
जाटव अशोकनगर ब्लॉक प्रभारी( महिला प्रकोष्ठ)बनी मधुरिमा सक्सेना जिले के it सेल प्रभारी बने श्री रविंद्र बंजारा और
जिले के सह it सेल प्रभारी बने सचेंद्र शर्मा ,पिपरई संकुल प्रभारी बने शिवराज सिंह जी जिला अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने सभी को बधाई दी है

.jpeg)