संजय कुमार सेन मध्य प्रदेश स्टेंड हेड न्यूज 24 इंडिया
लोकेशन - सागर मध्य प्रदेश
रोटरी डायग्नोस्टिक सेंटर स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा संकल्प लेकर कार्य करें -- मंत्री श्री प्रहलाद पटेल समाज एवं जन सेवा का पर्याय है रोटरी क्लब -- मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत
सागर में आज रोटरी क्लब सागर द्वारा संचालित संभाग के अत्याधुनिक रोटरी डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल एवं खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्याम तिवारी, श्री गौरव सीरोठिया, श्री सर्वजीत सिंह, श्री आकाश बजाज, श्री मुकेश साहू, आदित्य पटेल, स्वर्णलता खन्ना, सचिन चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक के.वी., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सिन्हा, श्रीमती ज्योति पांडे, सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, रोटरी क्लब सदस्य एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि रोटरी क्लब का यह संकल्प स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि सागर शहर सहित संपूर्ण बुंदेलखंड के नागरिकों को अब अत्याधुनिक जांच सुविधाएं एक ही छत के नीचे सुलभ होंगी। पहले जिन जांचों में सात दिन लगते थे, अब वे मात्र तीन दिनों में पूरी होंगी, वह भी 20% की छूट के साथ। यह कदम मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ा राहत भरा होगा।
मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने रोटरी क्लब को “समाजसेवा और जनसेवा का पर्याय” बताया। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा संचालित यह केंद्र जनता को समय पर जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा। रोटरी जहां जुड़ता है, वहां सेवा अपने आप आ जाती है।
विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने कहा कि यह केंद्र सागर की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देगा। अब नागरिकों को जटिल जांचों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
डायग्नोस्टिक सेंटर के निदेशक आकाश बजाज एवं मुकेश साहू ने बताया कि केंद्र में नवीनतम तकनीक की फुली ऑटोमेटिक मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां एक ही छत के नीचे इको, फार्मेसी, डॉक्टर ओपीडी, ब्लड बैंक सहित सभी जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेष रूप से मॉलेक्युलर पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और कैंसर जांचें, जो पहले सागर में संभव नहीं थीं, अब यहीं की जा सकेंगी। रिपोर्ट मात्र 2 से 3 दिनों में उपलब्ध होगी। सभी जांचें एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. नैंसी के सुपरविजन में की जाएंगी, जिससे परिणाम सटीक और विश्वसनीय रहेंगे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank





