ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595
स्थान बालोद
बालोद - दीपावली के पर्व पर फटाखा व्यवसायियों द्वारा हिन्दु देवीदेवताओं का चित्र लगे हुए फटाखों की बिक्री किया जाता है। उस पर पाबंदी लगाने बालोद जिला बजरंग दल ने बालोद एसडीएम को एक पत्र सौंपा व मांग किया कि बालोद शहर में फटाखों की दुकानों में फटाखों पर देवी-देवताओं का चित्र लगे हुए फटाखों की बिक्री होती है।जिससे सनातन परंपरा के मानने वालों की भावनाएं आहत होता है ।क्योंकि उसे फोड़ा जाता है तो सड़कों, चौक-चौराहों पर देवी-देवताओं का फोटो बिखरा हुआ मिलता है और आने-जाने वालों के पैरों के नीचे आता है जिससे कि हमारी देवी-देवताओं का अपमान होता है एवं सनातन धर्म को मानने वालों की आस्था पर गहरी ठेस पहुंचता है | इसलिए प्रशासन के द्वारा इस दिशा में त्वरित कदम उठाकर देवी-देवताओं का चित्र लगे हुए फटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर फटाखा दुकानों में निगरानी व जांच करने की मांग की है।
आज मांगपत्र सौंपने वालों में जिला सहमंत्री मोनू सोनवानी, जिला संयोजक बजरंग दल प्रदीप मिनपाल,दीपक राठौड़,आदि धुर्वे,सचिन,दीपेश सहित अन्य बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Account 6266418160

