विश्व हिंदु परिषद बालोद जिला संगठन का वर्ग प्रशिक्षण व जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार के साथ साथ धर्म रक्षा निधि संकलन के लिए चर्चा हुई।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595 

स्थान - बालोद 

बालोद :- आज बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद का एकदिवसीय वर्ग प्रशिक्षण व जिला बैठक संपन्न हुआ

 इस बैठक में प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू ,विभाग मंत्री अनूप श्रीवास ,विभाग सह संयोजक बजरंग दल सुनील सेन,जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता विहिप बालोद,जिला मंत्री पोषण बनपेला,जिला संयोजिका  मातृशक्ति संगठन सत्या साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

वर्ग में सर्वप्रथम मां भारती के तेलचित्र पर माल्यार्पण व पूजन के बाद संगठन आचार पद्धति से विजय महामंत्र, ब्रह्मानाद, एकात्मकता मंत्र का पाठ किया गया 

आज वर्ग प्रशिक्षण को प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ता व प्रवास विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया व कहा कि संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को प्रवास करना चाहिए जिससे कार्यकर्ता से संवाद होता है। जमीनी स्तर पर संपर्क करने से कार्यकर्ताओं से सीधे संपर्क होता है। इससे संगठन को विस्तार मिलता हैं। आज बदले माहौल में हिंदू समाज को मजबूत करने की बड़ी आवश्यकता है। जिससे चुनौतियों से निपटा जा सके उन्होंने बालोद जिला में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए धर्म रक्षा निधि संकलन हेतु जिला में समाज के बीच जाकर सहयोग लेने की बात कही ।

 वर्ग प्रशिक्षण दो सत्रों में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम सत्र में कई महत्वपूर्ण संगठन विषयों पर पदाधिकारियों ने अपनी बात रखा वही भोजन पश्चात दूसरे सत्र में जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के लिए अपने विचार रखे वही बैठकों के आयोजन पूर्व किस प्रकार से संगठन नियमों से बैठक करने,दायित्व देने के बारे में दिशा निर्देश दिया गया इस बैठक में बालोद जिला संगठन के 5 प्रखंडों व 2 शहर केंद्रों के लिए पालक अधिकारी बनाए गए हैं। जो आगामी जिला बैठक तक नए कार्यकर्ताओं के बीच नए दायित्व देने प्रमुख नाम जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री को सुझाएंगे। जिसे टोली बैठक कर घोषित किया जाएगा 

 बालोद कलाकेंद्र भवन में आयोजित इस बैठक में जिला के गुरूर, गुण्डरदेही, डौंडी, डौंडीलोहारा, दल्ली राजहरा,बालोद शहर,देवरी सहित अन्य ग्रामों के संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष राजेश सोनी,सुरेश निर्मलकर हिंदूवादी नेता, जिला सह मंत्री प्रेम शुक्ला डौंडी,उमेश सेन,मोनू सोनवानी बालोद,कैलाश साहू देवरी,बजरंग दल संयोजक प्रदीप मिनपाल,सह संयोजक शिवम दुबे,जिला विहिप उपाध्यक्ष ममता यदु,नीलेश श्रीवास्तव,विधि प्रकोष्ठ  संयोजक सेवन साहू,सह संयोजिका संगीता शर्मा,मातृशक्ति सह संयोजिका योगिता साहू, दुर्गावाहिनी जिला सह संयोजिका ललिता रानी,समरसता प्रमुख जितेंद्र सहाड़ा,प्रसार प्रचार दुर्गेश साहू,जिला संपर्क प्रमुख पारस साहू,मुकेश शर्मा, रघुनंदन  गंगबोईर,पंकज साहू,विजय कुमार,अंकित टाटिया,तुषार ढीमर,हर्ष साहू,विजय कोसरिया,पन्नालाल साहू सहित अन्य संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read