अहिवारा सहित ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

 संवाददाता - जमशेद मोहम्मद अहिवारा नंदनी नगर 908228342 

स्थान - अहिवारा

अहिवारा, नंदनी नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के दुर्गा समितियों ने आकर्षक पंडाल व मंदिर देवालयो मे साज  सजा वट के साथ नवरात्रि के पावन पर्व पुरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ। मां दुर्गा के जयघोष और भजनों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। शहर से लेकर गांव तक नवरात्रि पर्व जोरों पर हैं। 


स्थानीय  अहिवारा मे दुर्गा समितियों द्वारा माता रानी की प्रतिमाओं को विराजित किए हुए हैं। रंगों और शिल्प से सजी ये प्रतिमाएं भक्तों के आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस बार प्रतिमाओं में परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को  मिल रहा है।दूसरी ओर, विभिन्न समितियों द्वारा दुर्गा उत्सव, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बाजारों में पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल और सजावटी सामानों की भरी हुई है। पंडालों में आकर्षक सजावट और मंदिरो रोशनी से सारा शहर जगमगा उठा है ।

श्रद्धालु उत्साहपूर्वक मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का उल्लास  मे डूबे हुए है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read