ब्यूरो समाचार-दिनेश कुमार नेताम 6261807595
स्थान - कुसुमकसा
राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता हेतु विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन विकसित और आत्मनिर्भर भारत थीम पर मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा एवं बी.आर.सी सच्चिदानंद शर्मा की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ यह प्रतियोगिता विकासखंड के विद्यालय से कक्षा आठवीं से कक्षा 12वी तक के प्रतिभागी एवं प्रभारी शिक्षकों के उपस्थिति में संपन्न हुआ। विज्ञान मेला में निर्णायक की भूमिका में तामसिंग पारकर व्याख्याता कुसुमकसा अमरदीप गुप्ता व्याख्याता खैरवाही एवं संजय बंजारे व्याख्याता सुरडोंगर ,हेमंत गुप्ता शिक्षक चिखलाकसा रहे । राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी मेला एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला का मुख्य विषय स्टीम फार विकसित एवं आत्म निर्भर भारत रहा जिसमें कुल आठ उप थीम के रुप में सतत कृषि विकास,अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय माडल, स्वास्थ्य और स्वच्छता,जल सरंक्षण एवं प्रबंधन जैसे विषय रहे।सतत कृषि में प्रथम स्थान पर कु.संजीवनी ठाकुर 10वीं विद्यालय शासकीय हाई खैरवाही प्रोजेक्ट स्मार्ट खुरपी पौधा प्लांटेशन,झामेश्वर कोर्राम कक्षा 12 वीं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी,
अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक प्रबन्धन में प्रथम स्थान पर तीभा साहू कक्षा 12 वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर हरित ऊर्जा में प्रथम स्थान पर कुछ.दामिनी ठाकुर कक्षा 10वीं सेजेस कुसुमकसा सोलर लाइट स्मार्ट टायलेट एवं द्वितीय स्थान पर कुमारी लक्ष्मी कक्षा 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोटिया एयर फिल्टर उभरती हुई प्रौद्योगिकी में कुछ.आराध्या गुप्ता 8वीं सेजेस कुसुमकसा स्मार्ट स्ट्रीक एवं द्वितीय स्थान पर कुं हिमांशिक 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठेमाबुजुर्ग, मनोरंजन गणितीय माडलिंग में प्रथम स्थान पर कुमारी गुंजा 11वीं सेजेस खल्लारी त्रिकोणमिति माडल, द्वितीय स्थान पर कुमारी अंजली 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंआगोंदी स्वास्थ्य और स्वच्छता में प्रथम स्थान पर वासनी साहू 11वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर मटका स्टैंड,जल सरंक्षण एवं प्रबन्धन में दुष्यंत यादव 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटुलमुंडा जल सरंक्षण माडल, द्वितीय स्थान पर लोभांश मिश्रा 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंआगोंदी जल प्रबंधन इसी प्रकार पश्चिम भारत विज्ञान क्षेत्र प्रदर्शनी में कुल 8क्षेत्र में जिसमें मुख्य रुप से
उप-विषय उभरती हुई प्रौद्योगिकी कु.वंशिका सिंग 10वीं सेजेस कुसुमकसा सेफ्टी वूमेन डिवाइस,मनोरंजक गणितीय माडलिंग में प्रथम स्थान पर मयंक नायक 8वीं सेजेस कुसुमकसा बेसिक आफ गणित विज्ञान क्लब में प्रथम स्थान पर हिमेश 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंआगोंदी द्वितीय स्थान पर पंकज कक्षा 10वीं सेजेस
कुसुमकसा विज्ञान क्लब हिमेश 8वीं शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंआगोंदी द्वितीय स्थान पर पंकज 10वीं विज्ञान क्लब विद्यार्थी व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में प्रथम स्थान पर कु.आयुषी साहू 10वीं सेजेस कुसुमकसा प्लास्टिक एवं प्रदूषण एवं द्वितीय स्थान पर ओजस्वी सोरी 12वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर प्लास्टिक प्रदूषण प्रश्न मंच में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से कु.सुरेखा 9वीं एवं कु.दीक्षा 8वीं शासकीय हाई स्कूल बम्हनी एवं द्वितीय स्थान पर लक्ष्मीकांत नेताम 10वीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक पटेली विज्ञान नाटिका में प्रथम स्थान पर तुलसी एवं साथी रहे ।शिक्षक संगोष्ठी प्रतियोगिता में विषय क्वांटम युग का आगाज एवं संभावना और चुनौतियां में प्रथम स्थान पर संजय बंजारे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरडोंगर एवं द्वितीय स्थान पर धर्मेंद्र श्रावण व्याख्याता सेजेस खल्लारी रहे।शिक्षण एवं सहायक सामिग्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तामसिंग पारकर एवं द्वितीय स्थान पर गजेन्द्र रावटे शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठेमाबुजुर्ग रहा। निर्णायक संजय बंजारे एवं तामसिंग पारकर ने बताया की यह विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला एक बहुत ही शानदार मंच है विद्यार्थियों एवं विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला पाने में अहम भुमिका निभाते रहे हैं ।प्रत्येक शिक्षक एवं विद्यार्थियों के अंदर एक छिपी प्रतिभा होती है जिसे बाहर लाकर एक नई आइडिया से हम समाज एवं राष्ट्र के लिए कुछ नया और उपयोगी खोज की ओर बढ़ सकते हैं जिससे तकनीकी और प्रौद्योगिकी को एक नई आयाम मिल सके।सभी नियमावली को प्रतिभागी को बताकर प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं सफलता पूर्वक समापन कराने में प्रभारी शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित हुआ ।प्रभारी एवं मार्गदर्शक शिक्षक के भूमिका में मोहन लाल सार्वा प्राचार्य घोटिया श्रीमती वर्षा , कुमुदिनी ठाकुर,ओमन मारकंडे,पी .भंडारी, गजेन्द्र रावटे, धर्मेंद्र श्रवण,शिल्पी राय सोनल गुप्ता,दानेश्वर चंद्राकर , हरिश्चंद्र देशमुख ,शंभू राम ठाकुर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

