सेजेस कुसुमकसा के गगन साहू का राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में हुआ चयन

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 6261807595 

स्थान -कुसुमकसा

              संभाग स्तरीय जिम्नास्टिक्स , कुश्ती, तथा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दुर्ग और राजनांदगांव जिला में आयोजित किया गया था जिनमें प्रतियोगिता हेतु संभाग के विभिन्न जिलों से कई खिलाड़ीयों ने भाग लिया जिसमें सेजेस, कुसुमकसा, जिला- बालोद के कुल 15 खिलाड़ीयों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया Iचयनित खिलाड़ी अंडर 17 बालिका - मोनालिसा साहू, लीना पटेल, कविता, अंडर 19 बालिका - सोनम पटेल, शालिनी और (अंडर 17 बालक) पूरब यादव , रेहान खान बालक अंडर 19 में जीतेश, डामेंद्र, आदित्य ,अंडर 14 बालक- अनुज कुमार , अंडर 14 बालिका - रागिनी, प्रियंका और कुश्ती खेल में अंडर 17 बालिका - लक्ष्मी मानिकपुरी, शतरंज में बालक अंडर - 17 गगन साहू  रहें I मुंगेली जिला में हुए 25वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार खिलाड़ी गगन साहू ने पूरे राज्य में पांचवा रैंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम कर विद्यालय का नाम गोरवन्नित किया I इस उपलब्धि का  श्रेय संस्था के पी.टी.आई श्री लक्ष्मण गुरूंग एवं श्री शेष कुमार कोसमा को जाता हैं I जिन्होंने ग्रामीण अंचल जैसे क्षेत्रों में भी खेलों के प्रति रुचि व जागरूकता विकसित कर खिलाड़ीयों को प्रोत्साहित किया I 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्राम कुसुमकसा सरपंच वेदबाई पिस्दा,उप सरपंच श्री नितिन जैन ,जनपद सदस्य श्रीमती मंजु बैंस,पूर्व जनपद सदस्य व जनप्रतिनिधि कुसुमकसा श्री संजय बैंस ,शाला समिति अध्यक्ष श्री डॉ.भूपेंद्र मिश्रा ,श्री योगेन्द्र सिन्हा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष, श्री डॉ. नसीम खान,श्री अनिल सुथार, श्री मनीष जेठवानी विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती सुनीता यादव, विद्यालय के प्रथम पाली प्रभारी  तामसिंग पारकर, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती उमा त्रिपाठी एवं समस्त शिक्षकगणों ने ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी I  गगन साहू आगामी राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधत्व करेंगे I


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read