प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रभार क्षेत्र दल्ली राजहरा थाने मे पदस्थ आदिवासी एएसआई हीरामन मंडावी की आत्महत्या।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम, 6261807595 

स्थान - दल्ली राजहरा 

बालोद जिले के दल्ली राजहंरा थाने में पदस्थ एक एएसआई की आत्महत्या के मामले में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा जो बालोद जिले के प्रभारी मंत्री है जिनकी छबि एक तेज तर्रार और अपनी बेबाकी से बात रखने के लिए जाने जाते है पर इस मामले में चुप क्यों है। उन्हें किस अधिकारी की प्रताड़ना से मौत हुई यह बात को सामने लाना चाहिए। सरकार इसे संज्ञान में लेकर निष्पक्षता के साथ जांच करवाए, लीपा-पोती न करे, आदिवासी एएसआई हीरामन मंडावी के परिवार के साथ न्याय करे। दोषी अधिकारी चाहे जो भी हो उस पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। आखिर कब तक अधिकारीयों के दबाव मे ऐसे निर्दोष लोगो को अपनी जान गवानी पड़ेगी। 

दल्ली राजहरा नगर मे आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही जिसे अंकुश लगाने की बजाय आला अधिकारी अपने कर्मचारियों पर दबाव पूर्ण कार्य करवा रही है जिसका परिणाम सामने है।पुलिस अधिकारी और कर्मचारी को दिनभर दबाव में नौकरी करनी पड़ती है। सरकार के अधिकारियों द्वारा इस प्रकार का दबाव जो जानलेवा हो जाए यह बहुत ग़लत है । बीजेपी सरकार और इनके नेता दिन भर अपना प्रचार करते रहते है कि मुख्यमंत्री आदिवासी है और एक आदिवासी एएसआई की मौत पर बीजेपी सरकार मौन क्यू है। साय सरकार अगर अपने आप को आदिवासियों की सच्ची हितेषी बताना चाहती है। तो सरकार को मौत का निष्पक्ष खुलासा करना चाहिए और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करनी चाहिए। जिले मे इस मौत से आदिवासी समाज एक होकर सरकार से इस बात को लेकर जबाब मांगने की तैयारी मे जुट गया है।दल्ली राजहरा नगर पालिका मे बीजेपी के पार्षद जो अपनी सरकार से इस प्रकरण पर निष्पक्षता से जांच की मांग कर अपनी ही सरकार पर सवालिया निशान खड़ा कर इस बात की पुष्टि कर रहे की कुछ गलत हुआ है।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read