छत्तीसगढ़ राजभाषा द्वारा किया गया डॉ.अशोक आकाश की पुस्तक "आपरेशन एक्के घॉंव " का विमोचन एवं सम्मान

 ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम, 6261807595 

स्थान - बालोद 

        छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 18वें कार्यालय स्थापना दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अशोक आकाश लिखित पुस्तक आपरेशन एक्के घॉंव का विमोचन 14 अगस्त को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन, रायपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल, सांसद लोकसभा क्षेत्र रायपुर थे. सुनील सोनी विधायक रायपुर दक्षिण, मोती लाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, पुरंदर मिश्रा विधायक उत्तर, अनुज शर्मा, विधायक धरसींवा, विवेक आचार्य, संचालक संस्कृति एवं राजभाषा शामिल रहे। 

प्रदेश के सभी जिलों से आये छत्तीसगढी एवं अन्य स्थानीय बोलियों के साहित्यकार प्रतिभागी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी साहित्यकारों के किताबों का विमोचन किया गया जिसके तहत दस छत्तीसगढ़ी साहित्य का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने किया था जिसमें बालोद के साहित्यकार डॉ.अशोक आकाश की छत्तीसगढ़ी काव्य संग्रह आपरेशन एक्के घॉंव का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले साहित्यकारों में विशिष्ट स्थान हेतु डॉ.अशोक आकाश छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सम्मानित किये गये। 


     छत्तीसगढ़ी एवं हिन्दी साहित्य को समर्पित डॉ.अशोक आकाश की इस वर्ष तीसरी प्रकाशिक पुस्तक है, इनकी व्यंग्य गीतिकाव्य मदिरालय 10अप्रेल 2025 को महासमुन्द में डॉ. परदेशी राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में विमोचन हुआ, लेखों का साझा संग्रह शहीद दुर्वासा निषाद और बालोद जिला पुस्तक का विमोचन 6 जून 2025 को ग्राम भिलाई गुंडरदेही में निषाद समाज के जिला स्तरीय सम्मेलन में विधायक कुँवर निषाद के मुख्य आतिथ्य में किया गया, इससे पहले इनकी छंद मय काव्यकृति किन्नर व्यथा लैंगिक विकलॉंग विमर्श विषयक विशिष्ट साहित्य के रूप में ख्याति दर्ज करा चुकी है, सांध्य-दीप वृद्ध जन विमर्शात्मक काव्य के रूप में चर्चा के केन्द्रबिन्दु रहे। मदिरालय में मदिरापान से होने वाले नुकसान पर व्यंग्यात्मक प्रहार द्वारा साहित्यिक बारीकियों से पाठक रूबरू हुए। रमेश चौहान की सुरता वेबसाइट में प्रकाशित कृति रोक दो रक्त ताण्डव देश के विभिन्न राज्यों में चल रहे नक्शली आतंक पर तीखा प्रहार करती चर्चित कृति है। साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट मुकाम प्राप्त कर साहित्य के विभिन्न विधाओं में सतत लेखन से उनका जीवन साहित्य को समर्पित है, अबतक उनकी चार काव्य संग्रह, एक आलेख संग्रह, अनुवाद एवं विभिन्न पत्रिकाओं में सम्पादकीय लेख के अतिरिक्त मधुर साहित्य परिषद् जिला बालोद की वार्षिक पत्रिका का निरंतर सम्पादन के साथ 1985 से लगातार साहित्य सृजन करते विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं का नेतृत्व करते छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग में जिले का नेतृत्व कर चुके हैं। आपरेशन एक्के घॉव इनकी पॉंचवी काव्यकृति है इसका प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा किया गया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ की कला, परम्परा, संस्कृति के साथ नारी जागरण, नारी शिक्षा, रूढ़िवादी अंधविश्वास पर प्रहार करती नशा मुक्त समाज निर्माण की दिशा में पहल करती कविताएँ संग्रहित है। डॉ.अशोक आकाश की यह कृति छत्तीसगढ़िया कला साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान के लिये संग्रहणीय है। उक्त पुस्तक के विमोचन पर बालोद जिला स्तरीय साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। उक्त जानकारी कन्हैया लाल बारले मधुर साहित्य परिषद् तहसील इकाई डौंडी लोहारा द्वारा दी गई है।




विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read