ब्यूरो समाचार - दिनेश नेताम
स्थान -साल्हे /डौण्डी
मानिक पुरी पनिका समाज तहसील डौण्डी, पार बैठक चिखली के द्वारा दिनाॅक 29/06/2026 दिन सोमवार को ग्राम साल्हे में सद्गगुरु कबीर साहेब का प्रकाट्य उत्सव मनाया गया। मानिक पुरी पनिका समाज तहसील डौण्डी के समस्त कबीर पंथी अधिक से अधिक संख्या में आकर मनाया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम की अतिथि गण इस प्रकार रही-मुख्य अतिथि -माननीय श्री मुकेश कौड़ो जी-अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी, अध्पक्षता कर रहे श्री नुतन दास मानिक पुरी अध्यक्ष मानिक पुरी पनिका समाज तहसील डौण्डी ,विशेष अतिथि-माननीय श्री भोला राम नेताम जी-उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डी ,श्री तोरन लाल साहु जी अध्यक्ष नगर पंचायत दल्ली राजहरा ,माननीया श्री मति मोहन्तीन चौरका जी अध्यक्ष नगर पंचायत डौण्डी, माननीय श्री कुलदीप साहु जी जनपद पंचायत सदस्य,माननीया श्री मति संगीता नेताम जी सरपॅच-ग्राम पंचायत साल्हे, श्री बृजमोहन दास मानिक पुरी जी अध्यक्ष मानिक पुरी पनिका समाज जिला बालोद,माननीय श्री रामदास मानिक पुरी अध्यक्ष नगर इकाई दल्ली राजहरा, माननीय श्री पुरुषोत्तम दास मानिक पुरी गुण्डरदही, माननीय श्री विष्णु दास जी सचिव मानिक पुरी पनिका समाज जिला बालोद, तथा साथ में और गण मान्य उपस्थित रहे।
उपरोक्त कार्यक्रम में मानिक पुरी पनिका समाज के वरिष्ट जन, डाॅक्टर, शिक्षक, सांस्कृतिक कला क्षेत्र से जुड़े कलाकार व प्रतिभावान छात्र/छात्राओं का स्वागत सम्मान किया गया।
भोजन व्पवस्था हेतु भण्डारा रखा गया था। ग्रामीण जन भी इस कार्यक्रम में आये और भोजन प्रसाद ग्रहण किये।
