मतांतरित व्यक्ति के शव कफन दफन विवाद के बाद हुए हिंसक घटना के दौरान घटना स्थल के आस पास लगातार दिखाई देने वाले ये दो चेहरे कौन थे, किसने बुलाया था और घटना के बाद कहाँ लुप्त हो गए? घटना के बाद दोनों की अपने अपने पार्टीयों मे पदोन्नति भी हो गया,इस बात को लेकर लोगों मे खुब चर्चा है।
byNews 24 India-
0
रिपोर्टर -विक्रम सिंह भण्डारी आमाबेडा
आमाबेडा
बिते सप्ताह भर से आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे मतांतरित व्यक्ति के शव के कफन दफन के बाद उपजे विवाद का अंत तोड फोड आगजनी, खुन खराबे जैसे हिंसक घटनाओ के बाद फिलहाल समाप्त होता दिखाई दे रहा है वहीं क्षेत्र से कुछ कुछ मतांतरित परिवार के लोग अपने मुल आदिवासी व्यवस्था मे सपथ के साथ घर वापसी भी कर रहे हैं तो वहीं दुसरे तरफ मतांतरित व्यक्ति के शव दफन किए जाने के दिन से शव निकाले जाने एवं उसके बाद हुए हिंसक घटाओं बिच दो नये चेहरे खास कर मंगलवार,बुधवार एवं
गुरुवार के दिनों मे लगातार घटना स्थल ग्राम तेवडा एवं तहसील मुख्यालय आमाबेडा मे दिखाई देते रहे और हिंसक घटना के बाद से अचानक लुप्त भी हो गये अब वही दो चेहरे खुब चर्चाओं मे भी हैं पहला चेहरा आयुष नाग के रुप मे तो वहीं दुसरा चेहरा घनेन्द्र ठाकुर के रूप मे बताया जा रहा है,इन दोनों के बारे मे जिज्ञासा लेकर लोग एक दुसरे से जानकारी भी ले रहे हैं आखिर ये कौन थे और किनके तरफ से इस घटना के दौरान आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे आए हुए थे किनके द्वारा बुलाया गया था इनको? पहला व्यक्ति आयुष नाग जिनको क्षेत्र मे कुछ लोग जानते भी हैं क्योंकि आयुष नाग आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे भीम आर्मी पार्टी
का गठन करने दो महिने पहले एक आयोजित सभा मे आया हुआ था जिसका पहचान भीम आर्मी अध्यक्ष बस्तर संभाग के रूप मे बताया गया था चुंकि इस व्यक्ति के बारे मे सर्व समुदाय के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि ये व्यक्ति पुरे संघर्ष के दौरान मतांतरित लोगों को सपोर्ट करने के लिए ही आया हुआ था एवं मंगलवार को दोनों समुदाय के बिच हुए झडप का अहम किरदार था। वहीं दुसरा व्यक्ति घनेन्द्र ठाकुर एवं उसके साथी थे जो घटना के शुरूआती दिन मंगलवार 16 दिसम्बर से लगातार दंगा वाले दिन यानी गुरूवार 18 दिसम्बर तक अपने ग्रुप के साथ घटना स्थल ग्राम पंचायत तेवडा एवं आमाबेडा मे दिखाई देते रहे परंतु घटना के बाद से अचानक लुप्त हो गये जिनके बारे में क्षेत्र में संसय बनकर चर्चा का विषय बना हुआ है, कि इन व्यक्तियों को घटना स्थल ग्राम तेवडा मे कौन बुलाए थे कहां से आए हुए थे वहीं घनेन्द्र ठाकुर के बारे मे क्षेत्र के लोगों को तब पता चला जब उनको भाजपा द्वारा बिते शनिवार को जिला भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री बनाया गया एवं मिडिया के सामने आ कर बाईट देते हुए दिखाई दिए इसके बाद इनके बारे मे क्षेत्र के समाज प्रमुखो ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए जानकारी देते हुए कुछ इस तरह बताए -सर्व समुदाय अध्यक्ष मनऊ गोटा - आयुष नाग जिसे भीम आर्मी पार्टी के संभाग अध्यक्ष के रूप मे बताया जा रहा है वह मंगलवार के घटना के दिन मृतक के मतांतरित सरपंच पुत्र राजमन सलाम के घर आया था जिस दिन मतांतरित लोगों के द्वारा अटेक किया गया था जिसमे मै स्वम भी जख्मि हुआ था वहीं दुसरा व्यक्ति जिसके बारे मे भाजपा जिला युवा मोर्चा महामंत्री कांकेर घनेन्द्र ठाकुर के रूप मे बताया जा रहा है वह एवं उसके साथी हमारे समुदाय के लोगों के बिच जरूर तीन दिनों तक खडा दिखाई देते रहे परंतु वह कौन है किस समुदाय से है किसने बुलाया था यह जानकारी मुझे नहीं है उनके नाम एवं पद नाम के बारे मे आज ही जानकारी हुआ है, यह समस्या हमारे क्षेत्रीय सर्व समुदाय को पहुचाए जा रहे मिशनरीयों द्वारा आघात को लेकर था हमारा मांग सिर्फ मतांतरित सरपंच के पिता के कफन दफन पार्थिव शरीर को कब्र से निकाल कर क्षेत्र से बाहर कहीं दुसरे जगह उनके मिशनरी समुदाय के कब्रिस्तान मे ले जा कर दफन किए जाने को लेकर प्रशासन से माग किया जा रहा था जिससे निपटने मे हम एवं हमारा सर्व समुदाय के लोग सक्षम थे अंततः प्रशासन के द्वारा शव निकाला गया एवं हम समस्त क्षेत्र वासियो से कानुन को अपने हाथों मे नहीं लेने एवं शांति बनाए रखने की अपिल भी करते रहे जिस तरह से हिंसक घटना हुआ उसका अंदाजा हमें भी नहीं था।
राजमन सलाम मतांतरित सरपंच एवं मृतक पुत्र - मुझे भीम आर्मी पार्टी का जिला अध्यक्ष भी फिलहाल न्युक्त किया गया है जिसका संगठन द्वारा अधिकारीक घोषणा नहीं हुआ है, आयुष नाग भीम आर्मी पार्टी के बस्तर संभाग अध्यक्ष हैं मै अपने पिता की मृत्यु की खबर उनको भी दिया था चुंकि हम एक ही पार्टी संगठन के हैं इसलिए वे दुख के घडी मे मेरे परिवार के बिच शोक व्यक्त करने पहुंचे हुए थे, घनेन्द्र ठाकुर जिनको भाजपा युवा जिला महामंत्री बताया जा रहा है वह एवं उसके साथी लगातार कफन दफन किए जाने वाले दिन से लेकर मेरे घर एवं चर्चों मे तोड फोड हुए दिनों तक न्युज चैनलों के खबरों मे लगातार दिखाई देते रहे हैं इस तरह की तोड फोड की घटना क्षेत्र मे पहली बार हुआ है हमने तो कब्र से शव निकाले जाने को प्रशासन को सौंप दिए थे।
विनोद ठाकुर मिडिया प्रभारी भाजपा मण्डल आमाबेडा- भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोहर यादव पार्टी बैठक मे पखांजुर गए हुए हैं फोन बंद है घनेन्द्र ठाकुर जिन्हे भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री बताया जा रहा हैं वो एवं उनके साथीयों को पहली बार बुधवार 17 दिसम्बर शाम को आमाबेडा मे देखे थे वहीं पुर्व भाजपा मण्डल महामंत्री आमाबेडा देवेन्द्र पटेल ने भी इनके बारे मे जानकारी नहीं होने एवं पार्टी द्वारा किसी तरह का कार्यक्रम भी आयोजित नहीं था जिसमे उन्हे बुलाया जाता हमारे भाजपा मण्डल के द्वारा नहीं बुला गया था कहा गया। चुंकि आमाबेडा तहसील क्षेत्र मे इस तरह का पहला हिंसक घटना है इससे पुर्व भी आमाबेडा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरूटोला मे सन 2022 मे इस तरह से मतातंरित मृत महिला का शव को कफन दफन किया गया था जिसका विरोध उस समय भी सर्व समुदाय के लोगों के द्वारा किया गया था और उक्त महिला का शव को कब्र से निकाल कर सात दिनों बाद अंतागढ़ के कब्रिस्तान मे दफन किया गया था परंतु इस तरह से किसी प्रकार का दंगा फसाद नहीं हुआ था इस घटना मे पहली बार दोनों ओर कुछ इसी तरह से बाहरी व्यक्तियों का निरंतर तीनो दिन दिखाई देने को भी क्षेत्र के बहुत से लोग जिस तरह से यह घटना दंगे का रूप लिया दोनो समुदाय के बिच इन बाहरी व्यक्ति जिस तरह से बिन बुलाए उपस्थित रहे उसे संदेह की नजर से भी देख रहे हैं,यह भी एक प्रकार का ईत्तेफाक ही है की दोनों का ही इस घटना के बाद अपने अपने पार्टीयों मे पदोन्नति भी हुआ घनेन्द्र ठाकुर इस घटना के बित जाने के बाद जहां भाजपा युवा जिला महामंत्री बनाए गए तो वहीं भीम आर्मी बस्तर संभाग अध्यक्ष आयुष नाग भी प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नति हो गए।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।: