अंतागढ़ से चलकर रायपुर तक चलने वाले लोकल यात्री ट्रेन से गिरकर बुरी तरह धायल हुआ 28 वर्षी युवक आई सी यू मे भर्ती।

संवाददाता - पवन कुमार साहू

 अंतागढ से चलकर बालोद होते हुए रायपुर तक करीब 200 किलो मीटर की लोकल 78816 ट्रेन मे भीड़ बड़ने के कारण ट्रेन मे सफर करना भगवाँन भरोसे हुआ। बस किराया बड़ने के कारण ट्रेन मे भीड़ अचानक बड़ गया है।


कल ही न्यूज 24 इंडिया के बालोद जिला ब्यूरो चीफ पवन कुमार साहू ने ट्रेन मेंबड़ती भीड़ को कैमरे में कवरेज कर न्यूज दिखाया था।


  आज दिनाक 19,10, 2026 दिन सोमवार को सुबह चलती ट्रेन से गिरकर बुरी तरह घायल हुआ एक युवक अरमुरकसा थाना दल्ली राजहरा निवासी संत कुमार प्रजापति, पिता विदेशी राम प्रजापति उम्र 28 वर्ष , बालोद से लाटाबोड के बीच रेलवे लाईन 926/6 पर चलती ट्रेन से गिर कर बुरी तरह घायल सर पे काफी चोट लगा हुआ। खून से तरबतर हालात में रेलवे पुलिस बालोद जी आर पी चौकी आरक्षक 14 धर्मेन्द्र पटेल के माध्यम से आपात कालीन एम्बुलेंस 108 बुला कर बालोद जिला हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी जानकारी घायल युवक के परिजनों को रेलवे पुलिस द्वारा दिया गया । सूचना पाते ही घायल युवक के परिजन जिला हास्पिटल बालोद पहुँचे और स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला हस्पिटल से रिफर करा कर दुर्ग प्राइवेट हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहा युवक को आई सी यू मे भर्ती कराया गया है। जंहा युवक के हालात गंभीर बना हुआ है 

ब्रेकिंग न्यूज

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read